Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Haryana Farmer : दिवाली से हरियाणा के किसानों को तोहफा, सीएम नायब सैनी ने गन्ने के रेट बढ़ाएं

Haryana Farmer : दिवाली से हरियाणा के किसानों को तोहफा, सीएम नायब सैनी ने गन्ने के रेट बढ़ाएं

दिवाली से पहले हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने किसानों को फसल के रेट बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है। अब प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को अपनी फसल के ज्यादा रेट मिलेंगे और किसानों को प्रति एकड़ ज्यादा मुनाफा होने वाला है। सीएम नायब सैनी ने प्रति क्विंटल गन्ने के भाव 35 रुपये बढ़ाने की घोषणा की। इससे पहले हरियाणा में गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल थे, लेकिन अब सरकार ने इसको बढ़ाकर 450 रुपये क्विंटल कर दिए है। सरकार द्वारा गन्ने के भाव बढ़ाने से प्रदेश के किसानों को 10,000 रुपये से लेकर 11,500 प्रति एकड़ तक ज्यादा कमाई मिलेगी।

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 15 रुपये अधिक है। वहीं, अगले वर्ष 2027-28 के लिए यह दर 450 रुपये प्रति क्विंटल होगी। सरकार ने इसके लिए 35 रुपये की बढ़ोतरी बताई है। इसके अलावा सीएम ने कहा कि गन्ने के किसानों को इससे प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या बढ़ेगी।

सरकार द्वारा गन्ना उत्पादकों के लिए दूसरी स्कीम भी चलाई जा रही है ताकि किसान परंपरागत खेती को छोड़कर गन्ने का उत्पाद करें, क्योंकि एथनॉल की डिमांड बढ़ने के कारण देश में गन्ने की फसल की डिमांड बढ़ेगी, क्योंकि पेट्रोल की जगहजो एथनॉल बन रहा है वह गन्ना व मक्का का बन रहा है। ऐसे में आने वाले समय में गन्ना के किसानों को लाभ मिलने वाला है।

बढ़ोतरी के बाद भी पंजाब से कम भाव

हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के भाव में 35 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा करने के बाद भी पड़ोसी राज्य पंजाब से हरियाणा के किसानों को कम भाव मिल रहा है। हालांकि पंजाब में गन्ने की कीमत 416 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में पंजाब के किसानों को प्रति क्विंटल गन्ना 484.50 रुपये बिकता है, लेकिन अब हरियाणा में गन्ने के भाव 450 रुपये हुआ है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में गंदगी पर डिजिटल वार, नगर निगम का नया ऐप करेगा हर वार्ड की निगरानी