Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सतीश सैनी बने एचपीएससी के नए चेयरमैन, पूर्व मुख्यमंत्री के रह चुके हैं ओएसडी

सतीश कुमार सैनी फिलहाल हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। उनको अब आयोग चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसको लेकर औपचारिक घोषणा हो चुकी है और अब वीरवार को यानी 29 अक्टूबर को वे पद की शपथ लेंगे।

सतीश सैनी बने एचपीएससी के नए चेयरमैन, पूर्व मुख्यमंत्री के रह चुके हैं ओएसडी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी सतीश कुमार सैनी को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। पहले से ही उनके नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है। मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले सतीश कुमार सैनी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रह चुके हैं। इसके अलावा वे हरियाणा सिविल सर्विस यानी एचसीएस अधिकारी के रूप में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

सतीश कुमार सैनी फिलहाल हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। उनको अब आयोग चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसको लेकर औपचारिक घोषणा हो चुकी है और अब वीरवार को यानी 29 अक्टूबर को वे पद की शपथ लेंगे।

सरकार में गहरी पैठ

एचसीएस अधिकार सतीश कुमार सैनी की सरकार में गहरी पैठ मानी जाती है। इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे प्रदेश मेें भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रह चुके हैँ। इस पर सतीश सैनी करीब एक साल तक यानी जनवरी 2020 से फरवरी 2022 तक रहे हैं।

विभिन्न पदों पर दी सेवाएं

इसके अलावा सतीश कुमार सैनी एचसीएस अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इसमें रोडवेज जीएम से लेकर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनका लंबा कार्यअनुभव रहा है। वे 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में गंदगी पर डिजिटल वार, नगर निगम का नया ऐप करेगा हर वार्ड की निगरानी