Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खिलाड़ी एक तपस्वी के समान होता है जो दिन-प्रतिदिन मेहनत कर अपने खेल में निखार लाता है - डीवाईएसपी कुड़ी

खिलाड़ी एक तपस्वी के समान होता है जो दिन-प्रतिदिन मेहनत कर अपने खेल में निखार लाता है - डीवाईएसपी कुड़ी

अलवर। वरिष्ठ पत्रकार स्व. देवेंद्र यादव की स्मृति में उनके 45 जन्म दिवस के उपलक्ष में तृतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हैप्पी स्कूल के खेल प्रांगण में हुआ प्रतियोगिता का फाइनल मैच शालीमार क्लब और सेंट जेवियर बहरोड़ के बीच खेला गया जिसमें शालीमार क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए सेंट जेवियर को 55-51 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीवाईएसपी सुरेश कुमार कुड़ी रहे, मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम देवेंद्र यादव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके पश्चात दोनों ही टीमों से परिचय प्राप्त कर, कठोर परिश्रम कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया और कहा कि खिलाड़ी एक तपस्वी के समान होता है जो कि दिन प्रतिदिन मेहनत कर अपने खेल मैं निखार लाता है और इस समाज और देश को गौरवान्वित करता है, कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट योगेश श्रीराम भेड़ी, राहुल डेकोर एंड फर्नीचर्स के निदेशक निखिल शर्मा एवं अखिल शर्मा, विजय हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विजय पाल यादव, फोर्स हेल्थ क्लब के निदेशक अजय चौधरी, श्याम लाल यादव, भारत पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रिजवान खान, मिशन डिफेंस एकेडमी के निदेशक जगराम पहलवान, युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आकाश मिश्रा, पूरन सिंह चौहान ,वीरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, रामअवतार चौधरी गजेंद्र सिंह तवर, एवं निर्णायक मंडल में शिवम सोनी हरिदत्त शर्मा कुलदीप कुमार योगेश सैनी आयुषी तवर पल्लवी जाधव आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश