Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य सरकार विभिन्न सामाजिक योजनाओं के माध्यम से सर्वसमाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध - मंत्री जूली

राज्य सरकार विभिन्न सामाजिक योजनाओं के माध्यम से सर्वसमाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध - मंत्री जूली

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सामूहिक विवाह सम्मेलन एक अनुकरणीय कदम है सभी समाजों को सामूहिक विवाह करने की प्रेरणा लेकर इस कार्य के लिए पहल करनी चाहिए।
मंत्री जूली अलवर शहर के अग्रसेन सर्किल नई सब्जी मण्डी में आयोजित 26वां सैनी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के बाद समारोह में आए लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए एक अभिशाप है, आज भी समाज में दहेज के लिए प्रताडनाएं महिलाओं को झेलनी पडती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों से समाज में फैली इस बुराई पर रोक लगाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बालकों को शिक्षित कर समाज में फैली कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए बेहतर संस्कार देने की आवश्यकता है। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलनों को बढावा देने हेतु समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सर्वजातीय सामूहिक विवाहों का आयोजन करना चाहिए। इस तरह के आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा व सौहार्द स्थापित होता हैं। उन्होंने सामूहिक विवाह में शरीक सभी नवदम्पतियों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न सामाजिक योजनाओं के माध्यम से सर्वसमाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर समिति संरक्षक अभय सैनी (पप्पू भाई प्रधान) सैनी महासभा अध्यक्ष पूणमल सैनी, घनश्याम सैनी, समिति महामंत्री पदमचन्द सैनी, उपाध्यक्ष रूप किशोर सैनी, रमेश चन्द, कोषाध्यक्ष रतनलाल सैनी, हेमन्त सैनी, अलवर फलसब्जी आढती युनियन सचिव पंकज सैनी, रोशन लाल सैनी, जगदीश प्रसाद, जय कुमार, निरंजन लाल, कन्हैयालाल सैनी, रामजीलाल खुराडिया, प्रहलाद स्वरूप सैनी, गिर्राज प्रसाद सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बाबूलाल सैनी, रोशन लाल सैनी, पंकज सैनी, राजेन्द्र सैनी, सुबेदार सुरेश चन्द सैनी, प्रदीप सैनी सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में सैनी समाज के लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश