Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने मानवीय संवेदना दिखाई  

मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने मानवीय संवेदना दिखाई  

सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को अपनी कार में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल

अलवर। मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए सडक पर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अपनी कार में बैठाकर सीएचसी नौगांवा में भर्ती कराया तथा सीएचसी प्रभारी को घायल व्यक्ति का तुरन्त इलाज शुरू करने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान ने मुबारिकपुर से नौगांवा जाते समय रास्ते में अज्ञात वाहन द्वारा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति गांव बरामदा निवासी, शंकर ऑड राजपूत, मंजू ऑड राजपूत व महमूद तथा गांव खेडा निवासी वीरसिंह ऑड राजपूत को अपनी कार में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा में भर्ती कराया तथा सीएचसी प्रभारी को घायल व्यक्ति का तुरन्त इलाज शुरू करने के निर्देश दिये। साथ ही घायल व्यक्तियों के परिजनों को घटना के संबंध में सूचित कराया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश