Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्री जूली ने किया नवनिर्मित सडक का निरीक्षण 

मंत्री जूली ने किया नवनिर्मित सडक का निरीक्षण 

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गांव हल्दीना से एमआईए वाया कैरवाडा तक बन रही नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण कर ठेकेदार को सड़क कार्य में गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मंत्री जूली ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में बडी संख्या में सडक निर्माण के कार्य किए जा रहे है। इन सड़कों के निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन के साथ-साथ विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में सड़कों का जाल बिछाने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन सडकों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुख बजट पेश किया है जिसमें आमजन का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को लाभांवित कराने के विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिनका जागरूक रहकर लाभ उठावे ।
इसके पश्चात मंत्री जूली ने राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल शाहपुर में पहुंच कर विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके शैक्षणिक स्तर की जांच की तथा स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश