Jaipur News: जयपुर की लाडली बेटी ओजस्विनी ने हीरो वीमेंस इंडियन ओपन में डेब्यू टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। ओजस्विनी गोल्फ में डेब्यू टूर्नामेंट में कट हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी सबसे युवा खिलाड़ी बन गई है। ओजस्विनी ने यह करना मगर जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन कर दिया है।
ओजस्विनी ने यह कारनामा 13 साल, छह महीने और 14 दिन की आयु में किया है । दुनिया में यह कारनामा करने वाली उनसे कम उम्र की मात्र एक ही खिलाड़ी है। थाईलैंड की आरिया ने 2008 में 12 साल की उम्र एलईटी टूर्नामेंट में डेब्यू टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में कट लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। थाईलैंड की आरिया ने में फिन एयर मास्टर्स में यह उपलब्धि दर्ज की थी। अब इस कड़ी में दुनिया की दूसरी सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में जयपुर की बेटी का नाम जुड़ गया है।
15 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है ओजस्विनी
राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर की बेटी ओजस्विनी 15 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। ओजस्विनी में गोल्फ के प्रति जज्बे का अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन्होंने मात्र तीन साल की उम्र से गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। ओजस्विनी अपना आइडल प्रणवी उर्स और अदिति अशोक को मानती हैं। ओजस्वी कि इस सफलता पर जयपुर और राजस्थान प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश गर्व मना रहा है।
हीरो वीमेंस इंडियन ओपन में डेब्यू टूर्नामेंट में आखिरी 3 होल में लगातार बर्डी
जयपुर की बेटी ने हीरो वीमेंस इंडियन ओपन में डेब्यू टूर्नामेंट में आखिरी 3 होल में लगातार बर्डी लगाई। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में कट 9 ओवर पर तय हुआ था। इस टूर्नामेंट में जयपुर की बेटी ओजस्विनी 4 ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 26 वें स्थान पर बनी हुई हैं। दुनिया की दूसरी सबसे युवा खिलाड़ी का किताब हासिल करने पर उन्होंने कहा कि पहले दिन की गलतियों से सीख लेकर दूसरे राउंड में बेहतर खेलने पर ध्यान दिया। ओजस्विनी ने यह सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है।


