Tiger Shroff Attack Update : मुंबई के जूह में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के तार हरियाणा व बिहार से जुड़े है। इसमें दो हमलावर हरियाणा व एक बिहार का रहने वाला है। टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के तीन आरोपियों को कोटा के पास से हिरासत में लिया है ।
तीनों ही आरोपी मुंबई पुलिस से बचने के लिए पुणे-जयपुर एक्सप्रेस पर सफर कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने इस दौरान उनकी लोकेशन को ट्रेस कर लिया और पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों युवकों में एक नाबालिग है। इनमें से दो युवक अभिनेता पर गोली चलाने वालों में शामिल होने की आशंका है। जबकि तीसरे की भूमिका के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि फायरिंग करने के बाद पुलिस से बचने के लिए ट्रेन के माध्यम से मुंबई से निकल गए। तीनों महाराष्ट्र की सीमा से निकलकर गुजरात की तरफ चले गए थे। बाद में पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के माध्यम से बचकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने राजस्थान की सीमा में कोटा के पास तीनों को हिरासत में ले लिया।
रैपिडो राइडर का काम करता है आरोपी
कोटा के पास से हिरासत में लिए तीन युवकों में से एक नाबालिग मिला है और वह हरियाणा का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले के पिपराई निवासी 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन है। फिलहाल आरोपी रोशन मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास गिल बर्ली में रहता है और रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता है। जबकि तीसरा आरोपी हरियाणा के सोनीपत की ईदगाह कालोनी निवासी रेहान है।
आरोपियों ने पहले की थी रेंकी
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने से पहले आरोपियों ने पूरी तरह से रेकी थी। उनको पता था कि टाइगर श्रॉफ जुहू फुटबॉल ग्राउंड आते हैं। उन्होंने अभिनेता की गतिविधियों पर नजर रखी ताकि ठीक उस समय हमला किया जा सके, जब वह अपनी कार में बैठकर वहां से निकल रहे थे।
फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने एसवी रोड से होते हुए विले पार्ले और अंधेरी की ओर जाता है। उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गए।
गोली के छर्रे व शीशे लगने से घायल हुआ टाइगर श्रॉफ
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग में गाड़ी के शीशे टूट गए। इसमें टाइगर श्रॉफ को गाड़ी के शीशे लगकर घायल हो गया। हालांकि इस दौरान उनको गोली के कुछ छर्रे भी लगे है। अभिनेता और उनकी मां आयशा श्रॉफ इस घटना से बुरी तरह सदमे में हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और सार्वजनिक हस्तियों को दी जाने वाली धमकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


