Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Electric Bus Service: जयपुर में 40 नई इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन, इन रुटों के लोगो को होगा फायदा

Electric Bus Service:  जयपुर में 40 नई इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन, इन रुटों के लोगो को होगा फायदा

Electric Bus Service: जयपुर की सड़कों पर 40 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।बसें तो समय पर पहुंच गई है लेकिन बसों के संचालन में अभी भी देरी हो रही है। बसों के संचालन में मुख्य अड़चन की वजह टोड़ी डिपो का चार्जिंग स्टेशन पूरा नहीं होना है।

अब जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) दिवाली के बाद 40 और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जयपुर में फिलहाल 60 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है और 40 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। 40 इलेक्ट्रिक बसों के चलने में देरी का मुख्य वजह ड्राइवर के प्रशिक्षण का पूरा नहीं होना है। फिलहाल ड्राइवर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और जैसे ही प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

बसें पहुंचीं, सुविधाएं समय पर तैयार नहीं

जेसीटीएसएल की योजना शहर में कुल 150 ई-बसों का संचालन करने की है। इसके तहत बगराना और टोडी डिपो से 75-75 बसें चलाई जानी हैं। अब तक 98 ई-बसें आ चुकी हैं, और बाकी बस दिसंबर के महीने तक पहुंच जाएगी लेकिन अभी तक बसों को चलाने के लिए बाकी तैयारी पूरी नहीं की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में स्कूल, कालेजों, सरकारी दफ्तर की इन तिथियों में रहेगी छुट्टी, सरकार ने की घोषणा