Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


अलवर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर द्वारा आज दिनांक 20.02.2023 को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर बहरोड़ क्षेत्र के गांव भीटेड़ा स्थित सेठ राजनारायण गुप्ता विधि महाविद्यालय में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में छात्राओ को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीना अवस्थी ने बताया की हर वर्ष 20 फरवरी को पूरे विश्व में यह दिन मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को सन 2007 में मनाने की घोषणा की गई थी। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों द्वारा एक दूसरे के साथ नस्ल, वर्ग, लिंग, धर्म, जाति आदि के आधार पर किये जा रहे भेदभाव एवं बुराईयों को मिटाना है। वर्तमान समय में भी लोगों के बीच कई तरह के भेदभाव होते है, जो कि लोगों के बीच एक दूरी का कारण बन गए है, लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए हम सब को एक होकर देश में गरीबी, बेरोजगारी, लोगों के बीच असमानता जैसी चीजों को खत्म करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकारों की और से इन चीजों को खत्म करने के प्रयास किया जा रहे है, लेकिन अभी भी भेदभाव जैसे कई मामले सामने आ रहे है जिन्हें दूर करने के लिए हम सब को सामूहिक रूप से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में भी ऐसे प्रावधान मौजूद है जो कि सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्राओ को एक दूसरे के साथ सामाजिक समरस्ता बनाये रखने की सलाह प्रदान की। इस दौरान उन्होंने अधिकारों की जानकारी देते हुए छात्राओ को लक्ष्य तय कर मेहनत कर आगे बढने की सीख दी। सचिव ने लोक अदालत के फायदों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, इसमें पक्षकार उपस्थित होकर अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों में राजीनामा करवा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने रैंगिंग विरोधी कानून, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम आदि के बारे में भी विधिक जानकारी दी। इस दौरान विद्यापीठ समिति सचिव बस्तीराम यादव एडवोकेट, निदेशक डा.करण सिंह यादव, पीजी प्राचार्य डा.जीतेन्द्र कुमार यादव, उपसचिव कर्नल अशोक यादव, पूर्व सचिव महावीर प्रसाद यादव, रामवतार यादव, एडवोकेट जेपी यादव सहित समस्त स्टाफ और छात्राऐ मौजूद थी। इसके अलावा आज दिनांक को श्रीमती अवस्थी द्वारा उपकाराग्रह बहरोड़ जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कराग्रह की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही मौके पर ही बंदियों से वार्ता की गयी एवं जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं है उन्हे निशुल्क विधिक सहायता के तहत अधिवक्ता उपलब्ध कराये।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश