Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

अलवर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अलवर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर के निर्देशन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत आज दिनांक 20.02.2023 को अलवर जिले में खाद्य पदार्थो में मिलावट कि रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, अशोक कुमार लखेरा एवं नेहा शर्मा ने अकबरपुर और उमरैण कस्बे में मैसर्स - शालू डेयरी उमरैण से घी का नमूना मैसर्स - गुप्ता जनरल स्टोर बस स्टैण्ड उमरैण से लाल मिर्च पाउण्डर का नमूना जांच वास्ते लिया एवं शेष बचे 60 पैकेट लाल मिर्च पाउडर के जब्त किये। मैसर्स - गुप्ता डेयरी उमरैण से कीम का नमूना लिया एवं मैसर्स - संजय प्रोविजन स्टोर अकबरपुर से सरसों तेल का नमूना एवं मैसर्स शर्मा मिष्ठान भण्डार बस स्टैण्ड अकबरपुर अलवर से मावा का नमूना एवं मैसर्स - मनोज मिष्ठान भण्डार अकबरपुर से बर्फी का नमूना लिया जाकर जांच वास्ते खाद्य प्रयोगशाला, अलवर में भिजवाये गये। विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर उन्हें साफ-सफाई से कार्य करने एवं खाद्य पदार्थों को ढक कर रखते हुये बिक्री करने एवं अपने खाद्य लाइसेन्स दुकान पर लगाकर रखने हेतु निर्देशित किया।
खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में चलाया जा रहा शुद्ध के लिये युद्ध अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश