Power cut : हरियाणा के रोहतक में बिजली की मेंनटेंस का काम चलने के कारण शहर के काफी हिस्से में बिजली गुल रहने वाली है। बिजली निगम की तरफ से बिजली कट के बारे में जानकारी पहले ही जारी कर दी है। जहां पर अलग-अलग कालोनियों में दो से तीन घंटे तक बिजली कट रहने वाला है।
बिजली निगम द्वारा 11 केवी दिल्ली बाईपास फीडर, 11 केवी तिलक नगर फीडर और 11 केवी फीडर नंबर 5 पर पर सोमवार को रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विनय नगर गली नंबर 1 और 2, पेट्रोल पंप के साथ वाली गली, सर्किट हाउस तथा दिल्ली बाईपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
11 केवी फीडर नंबर 5 पर दोपहर 12.00 बजे से 03.00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान ए-ब्लॉक, गामा-ब्लॉक, अल्फा-ब्लॉक और वन सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 11 केवी तिलक नगर फीडर से तिलक नगर, कमल कॉलोनी, भारत कॉलोनी, दिल्ली रोड सहित तिलक नगर की कई गलियों, कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों और अस्पतालों के आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


