Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दो बेटियों की शादी कराई, किया कन्यादान

दो बेटियों की शादी कराई, किया कन्यादान

नेक कमाई समूह अब तक 72 शादियों में कन्यादान के तहत दे चुका सामान

अलवर।
नेक कमाई समूह की ओर से डॉ. गोपाल रॉय चौधरी और खान चंद चिमनी बाई सेवा ट्रस्ट के सहयोग से दो बेटियों की शादी का पूरा सामान दिया गया।
इन बेटियों की शादी का सामान देने के कन्यादान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी कलब अलवर फोर्ट के अध्यक्ष मधुर अग्रवाल ने कहा कि नेक कमाई समूह जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुआ है। जिनकी टीम पहले पात्र परिवार का सर्वे करती है जिसके बाद उसका चयन करती है। समाजसेवी दौलतराम हजरती ने कहा कि नेक कमाई समूह अब तक 72 शादियों में कन्यादान कार्यक्रम के तहत सामान दे चुका है। मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने कहा कि समूह की ओर से गरीब व जरूरतमंदों को प्रतिदिन जूते व चप्पल वितरित किए जाते हैं। सभी सेवा भावी लोग अपने स्कूटर व अन्य वाहनों में चप्पल रखते हैं, रास्ते में योग्य पात्र को देखकर उसे पहना देते हैं। कार्यक्रम में विश्वविधालय के सहायक कुल सचिव आशुतोष शर्मा ने कहा कि सकारात्मक कार्य करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए जो यह पूरे प्रदेश में मिसाल बना है। कार्यक्रम के संयोजक गुरप्रीत सिंह निक्का ने आभार जताया। संचालन सौरभ कालरा ने किया। संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल के अनुसार कन्यादान कार्यक्रम में और भी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। हमारे पास प्रतिदिन काफी संख्या में जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए आ रहे हैं। इस पुनीत काम में समाज सेवी लोग अपने स्तर पर बढ़-चढक़र कार्य करें तो हम सब बेहतर सेवा का कार्य कर सके। कार्यक्रम में मीना तनेजा, सरिता गोयल, अजय आनंद गोयल भी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश