Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

टहला। कस्बे में विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर का आयोजन स्व. डॉ रमाकांत शर्मा पूर्व विधायक थानागाजी की स्मृति में समाजसेवी अभिषेक मिश्रा के द्वारा करवाया गया शिविर में मिश्री देवी आई हॉस्पिटल बहरोड के द्वारा शिविर में पंजीकृत 700 लोगों की नेत्र जांच की गई जिसमें 250 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में सभी रोगियों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुरली मनोहर क्षेत्र संगठक हिंदू जागरण मंच राजस्थान ने फीता काटकर एवं पांडुपोल हनुमान जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच टहला प्रतिनिधि चेतन कुमार ने की विशिष्ट अतिथि महंत प्रकाश दास महाराज ठिकाना गंगा बाग राजगढ़ रहे। शिविर में टहला तहसील के क्षेत्र के आसपास के गांव घेवर , सकट , तालाब , तिलवाड़ा , राजपुर बड़ा , मोतीवाड़ा , डांगरवाड़ा , धमरेड , खो दरीबा , नीलकंठ , अजबगढ़ , किशोरी , भीकमपुरा सहित अनेक गांवों के महिला पुरुषों ने शिविर में पहुंचकर अपनी नेत्र जांच करवाई शिविर आयोजक अभिषेक मिश्रा ने सभी का आभार जताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश