Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Vita Scheme : हरियाणा के इस जिले में 96 नए वीटा बूथ खुलेंगे, रोजगार के साथ मिलेगी सुविधा

हरियाणा में वीटा द्वारा शहरों में विस्तार करने की योजना बनाई है। जहां पर लोगों को घर के पास ही दूध व उससे बनने उत्पाद देने के लिए प्लान बनाया है। इसके तहत वीटा द्वारा बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Vita Scheme : हरियाणा के इस जिले में 96 नए वीटा बूथ खुलेंगे, रोजगार के साथ मिलेगी सुविधा

हरियाणा में वीटा द्वारा शहरों में विस्तार करने की योजना बनाई है। जहां पर लोगों को घर के पास ही दूध व उससे बनने उत्पाद देने के लिए प्लान बनाया है। इसके तहत वीटा द्वारा बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सिरसा जिले में दूध और वीटा के अन्य उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 96 नए वीटा बूथ स्थापित करने की तैयारी है।

इनमें से 56 बूथों पर काम शुरू हो चुका है, जबकि 40 साइटों पर जगह की मंजूरी के लिए विभिन्न विभागों से अनुमति मिलने का इंतजार है। इसके अलावा मुख्य पोस्ट ऑफिस के पास सहित 5 स्थानों पर जिला नागरिक अस्पताल की तर्ज पर वीटा मिल्क पार्लर खोले जाएंगे।

इससे शहरवासियों को दूध, दही, पनीर, घी और वीटा के अन्य उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। वीटा मिल्क प्लांट की ओर से बूथ नेटवर्क का विस्तार करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहर और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वीटा उत्पादों की पहुंच बढ़ाना है। नई साइटों पर बूथ स्थापित होने से उपभोक्ताओं को उत्पाद खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

पहले भी चल रहे 46 बूथ, अब बढ़ाने की तैयारी

सिरसा में पहले भी वीटा के बूथ चल रहे है, लेकिन अब इसके विस्तार की योजना बनाई है। वीटा मिल्क प्लांट के मार्केटिंग मैनेजर कृष्ण बंसल ने बताया कि सिरसा जिले में पहले से 46 वीटा बूथ स्थापित हैं। इनके अलावा 50 नए बूथों के लिए साइटें फाइनल की जा चुकी हैं।

वहीं 46 अन्य साइटों को चिह्नित कर संबंधित विभागों से जगह की स्वीकृति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद इन स्थानों पर भी बूथ स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जिसके तहत विभाग को केवल जगह उपलब्ध करवानी है। प्लांट प्रबंधन खुद बूथ और प्रोडक्ट की व्यवस्था करवाएगा।

सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों को मिलेंगे उत्पाद

जिला नागरिक अस्पताल की तर्ज पर 5 प्रमुख स्थानों पर वीटा मिल्क पार्लर खोलने की योजना है। इनमें मुख्य पोस्ट ऑफिस के पास की साइट भी शामिल है। जहां मिल्क पार्लर खोले जाने से कूड़ा डंपिंग प्वाइंट से भी पब्लिक को निजात मिलेगी।

इन पार्लरों में उपभोक्ताओं को दूध और वीटा के अन्य उत्पाद खरीदने की सुविधा मिलेगी। इससे सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों को भी आसानी से वीटा उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 2900 रुपये भी नहीं मिल रहे, राजस्थान का बाजरा 7000 रुपये क्विंटल पार, फिर भी किसान नहीं बेच रहे फसल