Jaipur news: जयपुर शहर में जाने से पहले आप यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। बता दें कि जयपुर में आज से प्रशासन ने 20 अक्टूबर तक कई रोड डायवर्ट कर दिए हैं। त्योहारी सीजन में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए लोगों को जाम से बचाने के लिए जयपुर प्रशासन नहीं है फैसला लिया है। शहर में आज से नवरात्र मेले शुरू होने और अग्रसेन जयंती पर निकलने वाली धार्मिक यात्रा के कारण ट्रैफिक बड़ा दबाव रहता है। जिस वजह से बसों कै रूट में बदलाव किया गया है।
आज शाम 4:00 बजे अग्रसेन जयंती महोत्सव शोभायात्रा के दौरान त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार और सांगानेरी गेट के साथ चांदपोल बाजार और छोटी चौपड़ से होकर गुजरने वाली सिटी बसों और मिनी बसों को जरूरत के अनुसार दूसरे रास्ते से निकल जाएगा।
इन रूटों पर किया गया है बदलाव
जयपुर शहर में त्योहारी सीजन में आमेर से रामगढ़ मोड़ ओर आने वाली बसें और मिनी बसें अब आमेर तिराहा से धोबीघाट होकर निकलेंगी। इसके अलावा रामगढ़ मोड़ से आमेर जाने वाली बसों को जरूरत के हिसाब से धोबीघाट होकर दिल्ली बाईपास के रास्ते आमेर के लिए निकाला जाएगा। शितलादेवी माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
आज अग्रसेन जयंती महोत्सव शोभायात्रा के दौरान इन रूटों को किया गया है डाइवर्ट
जयपुर शहर में आज शाम 4:00 बजे निकलने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव शोभायात्रा के दौरान कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। शहर में निकलने जा रही आज शोभायात्रा के समय सांगानेरी गेट, रामगंज चौपड़ और सुभाष चौक की तरफ से बड़ी चौपड़ आने वाले ट्रैफिक का रूट डायवर्ट किया गया है।
अग्रसेन जयंती महोत्सव शोभा यात्रा के त्रिपोलिया गेट पहुंचने से पहले रामनिवास बाग चौराहा से चोड़े रास्ते पर आने वाले वाहनों का त्रिपोलिया बाजार में प्रवेश बेन रहेगा। इसके अलावा शोभायात्रा के दौरान संजय सर्किल से छोटी चौपड़ आने वाले और अजमेरी गेट, चौगान चौराहा और त्रिपोलिया टी-पॉइंट की तरफ से छोटी चौपड़ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।


