New Power Highway Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में भजन लाल सरकार नया पावर हाईवे बनाने हेतु हजारों करोड रुपए खर्च करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन के बाद अब बिजली पैदा करने और उसे ग्रिड तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। सरकार की इस योजना के तहत नए पावर हाईवे के निर्माण हेतु तकरीबन 22 हजार करोड़ खर्च करने की तैयारी चल रही है। प्रदेश में नया 'पावर हाईवे' तैयार होने के बाद बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के भी नए दरवाजे खुल जाएंगे। प्रदेश में औद्योगिक दृष्टि से भी इस हाइवे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
15 नए बड़े ग्रिड सब-स्टेशन होंगे तैयार
राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट ‘पावर हाईवे' की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रदेश में विकसित होने जा रहे ‘पावर हाईवे' (New power Highway Rajasthan) पर प्रस्तावित ग्रीन एनर्जी ट्रांसमिशन नेटवर्क के तह 15 नए बड़े ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रस्तावित अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं से करीब 13,000 मेगावाट से अधिक अतिरिक्त बिजली को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के सिस्टम को मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है। इस योजना के तहत 7 नए GSS, 765 केवी, 3 GSS, 400 केवी और 5 GSS, 220 केवी के बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत राजस्थान प्रदेश के बड़े सोलर और विंड पार्क विकसित होने वाले क्षेत्रों से हजारों मेगावाट बिजली को लंबी दूरी तक पहुंचाने के नया कॉरिडोर तैयार किया जाएगा।
केंद्र सरकार से राजस्थान को मिल सकती है इस योजना के लिए 6000 करोड़ रुपए की राशि
राजस्थान प्रदेश में बनने जा रहे नए ‘पावर हाईवे' के निर्माण पर हजारों करोड रुपए खर्च होंगे। ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार इस हाइवे के निर्माण हेतु केंद्र सरकार इस योजना के तहत राजस्थान राज्य को 6000 करोड़ रुपए की दें सकती है। वहीं 16000 करोड़ रुपए की राशि की व्यवस्था राजस्थान सरकार और योजना के वित्तीय मॉडल से की जाएगी।


