Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पन्ना प्रमुख अभियान कार्यशाला का किया आयोजन 

पन्ना प्रमुख अभियान कार्यशाला का किया आयोजन 

अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर (दक्षिण) के द्वारा अंबेडकर नगर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर पन्ना प्रमुख अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में अलवर शहर व अलवर ग्रामीण विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री ,शक्ति केंद्र प्रभारी ,संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता ने कार्यशाला के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला और बताया किस प्रकार से प्रत्येक पोलिंग बूथ को एक सशक्त बूथ में बदलना है पन्ना प्रमुख अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष की सहमति से बूथ अध्यक्ष अपने प्रत्येक पन्ने का वरिष्ठ कार्यकर्ता को पन्ना प्रमुख नियुक्त करेगा। इसी प्रकार मंडल से जिले तक के समस्त जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस अभियान में प्रवास शक्ति केंद्र व बूथ पर करना है
साथ ही साथ किस प्रकार से बूथों की ग्रेडिंग करके ABC व D केटेगरी में बाट कर उन्हें मजबूत करना है
कार्यशाला का संचालन ज़िला मंत्री दीपक पंडित ने किया
इस कार्यशाला में ज़िला उपाध्यक्ष लक्ष्मी जाटव, देशराज वर्मा ज़िला मंत्री रमन गुलाटी, मंडल अध्यक्ष
मनोज चौहान, रवि यादव, राजू सैनी
ज़िला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी नारायण गुप्ता, आनंद बेनीवाल, दिगम्बर सैनी, पार्षद सीताराम चौधरी, मंडल महामंत्री नरेंद्र बना, राकेश यादव, महेश मीणा, रामनिवास प्रजापत सहित अनेक प्रमुख जन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश