Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Three accused arrested with pistol and cartridges

Three accused arrested with pistol and cartridges

अलवर

अरावली विहार थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पिस्टल के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि थाने पर मुखबिर खास से सूचना मिली की 3 युवक काला कुआं क्षेत्र में हाथ में पिस्टल लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर तत्काल पुलिस जाब्ता मौके के लिए रवाना किया और पुलिस जाप्ते ने तत्परता दिखाते हुए काला कुआं निवासी रवि मिथुन और विपिन को मौके से पकड़ उनके कब्जे से एक लोडेड पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए तीनों युवकों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है कि वह पिस्टल और कारतूस कहां से लेकर आए थे और किस तरह की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। वही इस बड़ी कार्यवाही में अरावली विहार थाने के प्रोबेशनर उप निरीक्षक बने सिंह व कॉन्स्टेबल विजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है
वही कार्यवाही के दौरान डीएसटी टीम के राजाराम, मुरारीलाल, ईरसाद पुलिस कर्मी मौजूद रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश