Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक ने जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों  की विभिन्न मांगो को विधानसभा में उठाया

विधायक ने जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों  की विभिन्न मांगो को विधानसभा में उठाया


मुंडावर


विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने राजस्थान विधानसभा में नियम 50 स्थगन प्रस्ताव के तहत मुंडावर विधानसभा के जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों की विभिन्न मांगों का मुद्दा उठाया व साथ ही नियम 295 विशेष उल्लेख प्रस्ताव के तहत बोलते हुए कहा कि गत वर्ष में NH 48 बन्द होने की वजह से भारी वाहनों व सभी तरीके के वाहनों का आवागमन मेरे विधानसभा क्षेत्र मुंडावर से होता रहा जिससे मेरे विधानसभा क्षेत्र की सड़कें पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गयी जिसमे सड़क 200 फुट घिलोठ चौक से कुतिना कांकर होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक,NH48 से सक्तपुरा बावद मानका रामसिंहपुरा होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक,शाहजहापुर पलावा बिरोद, गादली दादिया होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक,NH48 से नीमराना नाघोडी घिलोठ होते हुए घिलोठ इंडस्ट्री एरिया तक,शाहजहापुर दादिया सड़क से गादली की ढाणी होते हुए मानका तक इत्यादि सड़को के हालात ये है कि वाहन तो चलना दूर व्यक्ति पैदल नही चल पाता है आये दिन दुर्घटनाए हो रही है व्यक्ति मुर्त्यु के शिकार हो रहे है धूल मिटी उड़ने से स्थानीय आमजन अस्थमा के शिकार हो रहे है।
विधायक ने कहा कि मेरे द्वारा पूर्व में भी इन सड़कों के लिए विशेष पैकेज की मांग समय समय पर उठायी गयी है अतः मेरा आपके माध्यम से आग्रह है कि मुख्यमंत्री जी जनहित में बजट रिप्लाई में इन सड़कों के निर्माण के लिए विशेष पैकेज की घोषणा कर आमजन को राहत प्रदान करे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश