Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर परिषद आयुक्त ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण

नगर परिषद आयुक्त ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण

अलवर। नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने केडलगंज स्थित संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वहां भोजन कर रहे लोगों से भोजन की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली जिस पर लोगों ने भोजन की गुणवत्ता उचित व संतोषजनक पाया जाना बताया। साथ ही भोजन कर रहे लोगों ने बताया कि आज का भोजन शालीमार निवासी भामाशाह सुनील कुमार द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निःशुल्क कराया गया है जिस पर नगर परिषद आयुक्त ने सुनील कुमार का धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि अन्य भामाशाहों को ऐसे अवसरों पर भोजन कराने हेतु प्रोत्साहित करे। उन्होंने बताया कि वहां साफ-सफाई व शौचालय की सफाई संतोषजनक पाई गई। उन्होंने रसोई संचालक को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा भामाशाहों से समन्वय स्थापित कर इंदिरा रसोई में लाभार्थियों को भोजन कराए जाने हेतु प्रचार प्रसार किया जाना सुनिश्चित करे।

उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में बताया कि नगर परिषद में खराब 20 ऑटो टिपरों को मरम्मत हेतु कम्पनी में भिजवाया गया जिनमें से 10 ऑटो टिपर ठीक कर भिजवा दिए गए है। उन्होंने बताया कि इन टिपरों को आगामी कार्य दिवस से परिषद के विभिन्न वार्डो में कचरा संग्रहण के कार्य हेतु उपयोग में लिया जावेगा । शेष 10 ऑटो टिपरों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाकर साफ-सफाई में उपयोग हेतु शीघ्र लिया जावेगा ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश