Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अमर शहीदों के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा - पत्रकार संघ

अमर शहीदों के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा - पत्रकार संघ


खैरथल। "इश्क जिसको मिट्टी से वो मरने से ना डरा करते" इन उद्गारों के साथ वर्ष 2019 में पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गईं।
खैरथल पत्रकार संघ ने बलिदान दिवस पर 'आज की शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हीरालाल भूरानी ने शहीदो की गाथा का व्याख्यान किया। संघ के मीडिया प्रभारी एव सोशल मीडिया ब्लागर प्रमोद केवलानी ने मार्मिक काव्य पाठ कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर अहमदाबाद से आए दिल्ली दुरदर्शन के पूर्व निदेशक श्याम रोहिड़ा, दिल्ली से सिंधी टुडे के प्रधान संपादक कमल खत्री, दिल्ली से दिल-ए-सिंध के मुख्य संपादक महेश छाबड़िया,अमित शर्मा, मनोज शर्मा ठक्कर सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश