Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्राम नूरनगर में हुआ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम 

ग्राम नूरनगर में हुआ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम 

खैरथल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में पंचायत समिति किशनगढ़ बास के ग्राम नूरनगर में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक खैरिया के निजी मीडिया सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में प्रधान बद्री प्रसाद व ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरपंच दिलबाग सिंह के सहयोग से ग्राम नूरनगर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान बीपी सुमन ने वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया है । जिससे हमें सबको मिलकर संगठन को मजबूती देनी होगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, मनोनीत पार्षद धीरुभाई, संदीप अग्रवाल, सरपंच फूल सिंह चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लोकेश खेरिया, सरपंच प्रकाश चंद, पूर्व सरपंच मदन लाल, श्याम नूरनगर, हिम्मत पहाड़िया, रामू पंच, तेजपाल पंच, जय नारायण, रामजीलाल कारोलिया सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश