Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक खैरिया की अनुशंसा पर लंगड़बास में पीएचसी स्वीकृत

विधायक खैरिया की अनुशंसा पर लंगड़बास में पीएचसी स्वीकृत

खैरथल। किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसा पर ग्राम लंगडबास में पीएचसी स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने विधायक दीपचंद खेरिया का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक खैरिया के निजी मीडिया सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक एवं उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग राजस्थान सरकार दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र में ग्राम लंगड़बास में आमजन के स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए पीएचसी स्वीकृत की है। जिसको लेकर रविवार को ग्राम लंगड़बास सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौड़ के नेतृत्व में विधायक का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर माचा मंडल अध्यक्ष दशरथ राठौड़ , पूर्व सरपंच सुरेश चंद गुप्ता , पंच महावीर शर्मा , शौकत खान मधवापुर , मुबीन खान , अनीश खान ,रतन बाल्मिक ,रूप सिंह, नीजू खान,जाकर, दीपक राठौड़ भानु राठौड़ , जगत पटेल , मोनू राठौर, अजीत सिंह सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश