Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व सैनिक लीग हेतु सैनिक कैंटीन के लिए नगरपालिका ने पट्टा जारी किया 

पूर्व सैनिक लीग हेतु सैनिक कैंटीन के लिए नगरपालिका ने पट्टा जारी किया 

खैरथल। किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसा पर भूर पहाड़ी स्थित पूर्व सैनिक लीग सैनिक कैंटीन के लिए नगर पालिका द्वारा पट्टा जारी किया गया विधायक खैरिया के निजी मीडिया सहायक सुनील कांत गोल्डी ने बताया कि कई वर्षों से पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा उक्त जगह का पट्टा जारी करने के लिए फाइल लगाई गई थी । जिस पर विधायक दीपचंद खेरिया को भी अवगत कराया गया था। विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर नगर पालिका प्रशासन ने पूर्व सैनिक लीग के जमीन के नाम पट्टा जारी कर दिया है । अब वहां संभावित कैंटीन एवं अस्पताल खोला जा सकेगा। जिससे किशनगढ़ बास क्षेत्र के आसपास में पूर्व सैनिकों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग किशनगढ़ बास के अध्यक्ष सूबेदार मेजर शेर सिंह यादव, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर अमर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सूबेदार जगराम यादव, हीरालाल यादव, मूलचंद यादव, धर्मपाल चौधरी, रामकिशन यादव सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश