Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया नवाचार जनसंपर्क हेल्पलाइन एवं शिकायत पोर्टल का किया लॉन्च

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया नवाचार जनसंपर्क हेल्पलाइन एवं शिकायत पोर्टल का किया लॉन्च

अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने मोती डूंगरी स्थित कार्यालय में अलवर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु नवाचार 'जनसम्पर्क हैप्लाइन एवं शिकायत पोर्टल' को लॉन्च किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि अलवर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु यह पोर्टल शुरू किया गया है जो देश में एक मॉडल के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में मंत्री जूली का यह नवाचार मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मंत्री जूली के कामों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में आमजन के कल्याण एवं सामाजिक सरोकार निभाने में वे हमेशा आगे रहते हैं। इनकी सादगी, काम करने का तरीका एवं कार्यों की सतत मॉनिटरिंग प्रदेश में एक विशेष पहचान रखती है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अलवर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अपने काम कराने हेतु निश्चित रूप से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब जनता को अधिकारियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अलवर ग्रामीण क्षेत्र की जनता सीधे ही इस हैल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर की गई शिकायत का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जाएगा। आमजन अपनी शिकायत हैल्पलाइन नं. 7627099968 पर दर्ज करा सकते हैं। ग्रामीणों ने जताया आभार
अलवर ग्रामीण क्षेत्र को नगर पालिका का दर्जा मिलने एवं सावित्री बाई फूले कन्या महाविद्यालय सहित बजट विभिन्न सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली का आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलबाग से मोती डूंगरी कार्यालय तक ढोल नगाडों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन हिम्मत सिंह चौधरी, पूर्व चेयरमैर अजय अग्रवाल, नरेन्द्र सावित्री मीना, जफरू खान, गोपीचंद शर्मा, कविता यादव, संजीव बारेठ, जोगेन्द्र कोचर, सिद्धार्थ व्यास, जगदीश जाटव, डॉ. गौरव यादव, गौरशंकर विजय, राजेश कृष्ण सिद्ध, योगेश मेहता सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश