Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने किया शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण

संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ कराने हेतु किया निर्देशित

अलवर। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने न्यास के तकनीकी अधिकारियों की टीम के साथ शहर में कराए जा रहे विकास और सौन्दर्यकरण के कार्यों का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष डॉ. सोनी ने सार्वजनिक पुस्तकालय में बनाई जा रही ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय के दो कमरों में तैयार किए गए फॉल सिलिंग कार्य, विद्यार्थियों के बैठने के लिए आधुनिक फर्नीचर एवं कम्प्यूटर, वाईफाई, एसी व दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ब्रेललिपि का विशेष कक्ष के निर्माण आदि कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी के निर्माण से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों एवं आमजन को विशेष लाभ होगा।
उन्होंने यूआईटी द्वारा मोती डूंगरी पर करवाए जा रहे जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं सौन्दर्यकरण कार्यों का निरीक्षण कर सेल्फी पॉइंट के निर्माण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इन विकास एवं सौन्दर्यकरण के कार्यों से आमजन एवं पर्यटक विशेष रूप से आकर्षित होंगे। उन्होंने भवानी तोप चौराहे से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सडक का टोटल स्टेशन सर्वे कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कन्या उपवन के सामने बढते यातायात को दृष्टिगत रखते हुए निर्देशित किया कि साइड में इन्टर लॉकिंग टाइल लगाने के तकमीना तैयार करे। इससे कटीघाटी रोड पर यातायात सुगम होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास एवं सौन्दर्यकरण के सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करावे ।
इस दौरान यूआईटी के सचिव जितेन्द्र सिंह नरूका, अधिशाषी अभियंता कुमार सम्भव अवस्थी, सहायक अभियन्ता चांदनी सिंह, मनोज मीणा व कनिष्ठ अभियन्ता प्रवीण मीणा मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश