Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अजमेर में घूसखोर पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार 

अजमेर में घूसखोर पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार 


अजमेर(कासं.)। एसीबी की टीम ने अजमेर में ट्रैप कार्रवाई कर एक घूसखोर पटवारी को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी के खिलाफ एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। वहीं गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया गया है।

जमीन के लिए मांगे थे 10000 रुपये की रिश्वत:

एसीबी के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की हैल्पलाइन नंबर 1064 पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। इसमें का गया कि उसकी पैतृक कृषि भूमि का विरासत का नामान्तकरण खोलने के एवज में आरोपी पटवारी मुकेश चौधरी ने उससे 10000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। वहीं रिश्वत के लिए उसे परेशान किया जाने लगा। पटवारी ने उससे कहा था कि जब तक पैसे नहीं मिलता उसका काम नहीं किया जाएगा।
एसीबी टीम को शिकायत मिलने के बाद इसका सत्यापन कराया गया। इसके बाद एएसपी रूप सिंह की ओर से जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की गई। इसमें आरोपी पटवारी मुकेश चौधरी को परिवादी से 8000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अब इस मामले में एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच की जाएगी। पटवारी के कई ठिकानों को भी अब खंगाला जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

OPS decision : हरियाणा में पुरानी पेंशन पर बढ़ी उम्मीद, हाईकोर्ट ने सरकार को 6 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश