Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिवंगत एएसआई सुरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को दिया आश्वासन  

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिवंगत एएसआई सुरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को दिया आश्वासन  

अलवर। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को नीमराना के माजरा काठ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले में हुई दुर्घटना में दिवंगत एएसआई सुरेंद्र सिंह ओला को श्रद्धांजलि अर्पित की। यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया और कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।

इस दौरान बहरोड़ प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव, भाजपा नेत्री अंजली यादव, नीलम यादव, जिला पार्षद वेदप्रकाश सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

इसके पूर्व, केंद्रीय मंत्री यादव ने खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति, सुख, और शांति की कामना की। इसके बाद पाउटा स्थित श्री बाबा बालनाथ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने 108 कुंडीय संवत्सर मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ में आहुति दी और बाबा बस्तीनाथ महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा