Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जूट का सामान और कागज की ज्वैलरी को मिली पहचान

- अलवर की महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के लिए किया सम्मानित, नेक कमाई की पहल

अलवर। अलवर की महिलाओं को उनके बनाए जूट के बैग, कागज और मिटटी की बनी ज्वैलरी सहित उनके पापड़ जैसे उत्पाद को अब राष्ट्रीय पहचान मिलना शुरू हो गई है। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से अलवर नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूह के साथ दिल्ली के होटल रेडिशन में भारत सरकार के सहयोग से एंपावर्ड वूमैन ग्रुप की ओर से महिला सशकितकरण अवार्ड व नारी की वर्तमान स्थिति पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लिया और महिलाओं के बनाए उत्पादों की स्टॉल लगाई गई।
इसमें अलवर के नेक कमाई फाउंडेशन व नगर निगम स्वयं सहायता समूह को संयुक्त रूप से नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि संरक्षक दौलत राम हजरती के निर्देशन में शिष्टमंडल ने अलवर से भाग लिया।
अलवर की महिलाओं के बने जूट के सामान और ज्वैलरी को यहां देश भर से आई संस्थाओं ने पसंद किया।
देश की पहली आईपीएस व राज्यपाल रही किरण बेदी ने अलवर की महिलाओं को सम्मानित किया।
संरक्षक दौलत राम हजरती ने नेक कमाई फाउंडेशन के कार्यों की मंच पर जानकारी दी। इस शिष्टमंडल में बिंदू कपूर, आरती तेजवानी, मीरा, उगंती मीणा, रेखा शर्मा व चिरायु थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा