Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्काउट छात्राओं को दी सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग 

रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्काउट छात्राओं को दी सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग 

अलवर। नगर बगीची में चल रहे गाइड ग्रुप शिविर के पाँचवें दिन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर द्वारा 202 स्काउट छात्राओं को सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी गई। यह प्रशिक्षण जिला सचिव और गाइड सीओ कल्पना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया अलवर शाखा के चेयरमैन गिरीश गुप्ता ने बताया कि शिविर में विभिन्न कॉलेजों से आई छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. कुमुद गुप्ता ने डमी की मदद से सीपीआर और जीवन रक्षक तकनीकों का प्रदर्शन किया और छात्राओं के सभी सवालों का उत्तर दिया।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर के चेयरमैन डॉ. एस.सी. मित्तल ने स्काउट और गाइड प्रशिक्षण को उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया और इसे अनिवार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

शिविर में गिरीश गुप्ता, कल्पना शर्मा, प्रमोद शर्मा और अन्य अतिथियों का स्वागत स्काउट और गाइड द्वारा किया गया। मंच संचालन प्रमोद शर्मा और गिरीश गुप्ता ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा