Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत 

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत 

विराटनगर।कस्बे के निकटवर्ती बागावास अहिरान निवासी कपिल कक्कड़ पुत्र हंसराज कक्कड़ का आरपीएससी के द्वारा आयोजित एग्जाम में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष की लहर है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधि लोगों के द्वारा बुधवार को स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सरपंच भागीरथमल यादव व पूर्व सरपंच बनवारी लाल बुनकर के सानिध्य में किया गया।वही इस कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत कपिल कक्कड़ के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर माला में साफा पहनकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत साधु राम खटीक, अमीन सिंह ,गोविंद राम खटीक,रामधन खटीक, कैलाश कक्कड़,कल्याण सहाय ,रामावतार अध्यापक,सूरजमल, प्रधानाचार्य महेंद्र कक्कड़, अमीचंद,विकास, राजेश, रवि, गौरीशंकर विशाल, ईश्वर, संदीप ,दिनेश ,कमलेश अध्यापक सहित अनेकों ग्रामवासी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा