Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

'प्रशासन गावों की ओर अभियान': 122 परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण

'प्रशासन गावों की ओर अभियान': 122 परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण

अलवर। सुशासन सप्ताह 2024 के अंतर्गत 'प्रशासन गावों की ओर अभियान' के तहत आयोजित शिविरों में आमजन की 139 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 122 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविरों का आयोजन पंचायत समिति मुख्यालय थानागाजी और रैणी में किया गया।

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि थानागाजी में शिविर के दौरान पेयजल, पेंशन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, सफाई, जनता जल योजना और मानदेय से जुड़ी 16 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का तत्काल समाधान किया गया। वहीं, रैणी शिविर में 123 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें 117 का मौके पर निस्तारण हुआ। इनमें से 115 राजस्व विभाग और 2 पंचायत राज विभाग से संबंधित थीं। शेष 6 प्रकरणों का समाधान जल्द किया जाएगा।

शिविरों का आगामी कार्यक्रम:
20 दिसंबर को मालाखेड़ा और लक्ष्मणगढ़, 23 दिसंबर को कठूमर और रामगढ़, 24 दिसंबर को गोविंदगढ़, राजगढ़ और उमरेण पंचायत मुख्यालयों में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को सुगम बनाना और त्वरित समाधान प्रदान करना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा