Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिवाजी पार्क फल सब्जी बाजार को ईट राइट फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट का सर्टिफिकेट जारी 

शिवाजी पार्क फल सब्जी बाजार को ईट राइट फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट का सर्टिफिकेट जारी 

अलवर। भारत सरकार द्वारा हाइजीन एवं सेनिटेशन के मापदंडों पर खरा उतरने पर अलवर के शिवाजी पार्क फल सब्जी बाजार को ईट राइट फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट घोषित कर ईट राइट फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट का सर्टिफिकेट जारी किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के एफएसएसएआई एवं आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर द्वारा विभिन्न वेजिटेबल मार्केट की हाइजीन एवं सेनिटेशन के मापदंडों का निरीक्षण करने के उपरांत चलाई जा रही ईट राइट एक्टिविटी के तहत दो स्तरीय ऑडिट करने के पश्चात शिवाजी पार्क फल सब्जी बाजार को ईट राइट फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट का सर्टिफिकेट जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि सर्टिफिकेट के अनुसार घोषित किया गया ईट राइट फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट के अंदर जो भी खाद्य पदार्थ मिलेगा वह गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्य होगा एवं फल सब्जी बाजार का वातावरण साफ सफाई युक्त एवं अच्छा होगा। अलवर जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में ईट राइट एक्टिविटी के तहत और भी विभिन्न फल एवं सब्जी बाजार को ईट राइट फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट घोषित कराने का प्रयास किया जावेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा