अलवर। उत्तराखण्ड की शीत लहर का प्रकोप व ज मुकश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी तथा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र की तीखी सर्दी का असर अलवर शहर में भी महसूस किया जा रहा है। ऐसे में सभी सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्रों तथा अलाव का सहारा ले रहे हैं। जहां इंसान भी अच्छे बुरे को महसूस करते हुए घरों व मंदिरों में भगवान को भी सर्दी से बचाने के लिए गर्म वस्त्र ओढा रहे हैं तो हीटर आदि भी लगा रहे हैं कि कहीं भगवान को सर्दी ना लग जाए। ऐसा ही एक नजारा अलवर के सुभाष चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में देखने को मिला, जहां प्रभु जगन्नाथ जी को गर्म वस्त्र धारण करवाएँ गए है तथा हीटर की व्यवस्था की गई है। महंत पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर में भगवान को रोजाना गरम-गरम पकवानों का भी भोग लगाया जा रहा है।
अलवर
सर्दी का ऐसा असर कि भगवान को भी लगी सर्दी, ओढाए गए गर्म वस्त्र ओर लगाए हीटर


