Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बीच सडक़ पर पत्थर डाल कर बंद कर दिया आम रास्ता आने जाने वाले सालासर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीच सडक़ पर पत्थर डाल कर बंद कर दिया आम रास्ता आने जाने वाले सालासर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


सालासर। निकटवर्ती गांव सालासर में बीच सडक़ पर पत्थर डाल कर रास्ता रोकने से आवागमन बाधित हो गया। जानकारी केअनुसार गंगानगर धर्मशाला एवं जींद सेवा सदन के बीच स्थित रास्ता विगत सौ वर्षों से पहले का आवागमन का रास्ता है, जो गुडावड़ी सहित अनेक गांवों के आवागमन के साथ ही रिंग रोड़ से भी जोड़ता है। इस रास्ते से बालाजी के दर्शनार्थ आने वाले हजारों श्रद्धालु आते हैं। लेकिन दो भाईयों के आपसी विवाद में एक भाई ने बीच रास्ते में पत्थर डाल कर रास्ते को बंद कर दिया। जिससे आवागमन करने वालों को परेशान होना पड़ रहा है तथा अपने गंतव्य पर पंहूचने के लिए घूम कर दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार हेतराम सारण से बात करने पर उन्होने बताया कि यह कट्टानी रास्ता नहीं है। यह रास्ता पूर्व में आपसी सहमति से छोड़ा गया था, लेकिन वर्तमान में आपस में विवाद होने पर एक भाई ने रास्ते को अवरूद्ध कर दिया है। इसे लेकर सुजानगढ़ तहसीलदार ने भी मौका देखा है। रास्ते को खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही रास्ते को खुलवा दिया जायेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम