Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारत जोड़ो यात्रा में लक्षमनगढ के युवाओं की कदम ताल के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से हुई शिष्टाचार मुलाकात

भारत जोड़ो यात्रा में लक्षमनगढ के युवाओं की कदम ताल के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से हुई शिष्टाचार मुलाकात

लक्ष्मणगढ़ 17 दिसंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लक्षमनगढ युवाओं ने शिरकत कर यात्रा के दौरान कदम ताल मिलाएं । इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर राजनैतिक चर्चा परिचर्चा कर सत्ता व संगठन में सक्रिय व धरातल से जुड़े युवाओं व कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही। यात्रा में मानासी ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार,युवा नेता मनोज सैनी,यूथ कांग्रेस के आकाश कुमावत,मुन्नाराम बुडानिया,छात्र नेता मनोज ताखर, दीपक पाण्डेय आदि ने जहां दौसा पहुंच कर यात्रा के साथ कदम ताल की तथा कांग्रेस के नवनियुक्त राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से शिष्टाचार मुलाकात की। वही अलबर्ट हॉल जयपुर में राजस्थान सरकार के सफलतम चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर सुनिधि चौहान व रविन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। जबकि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित सरकारी आवास पर डोटासरा व फतेहपुर विधायक हाकम अली से शिष्टाचार मुलाकात कर राजनैतिक चर्चा परिचर्चा की ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम