Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सीकर

आईएएस चयनित चौधरी बिरजू गोपाल का किया सम्मान

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर टाइम्स

रींगस। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में 187 वीं रैंक हासिल करने वाले सौंथलिया गांव के लाल चौधरी बिरजू गोपाल का राजस्थान जाट फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्मान किया गया। संगठन अध्यक्ष रक्षपाल सिंह धायल ने बताया कि दूसरे प्रयास में ही परीक्षा पास करते हुए 187 वीं रैंक हासिल करके गांव व समाज का नाम रोशन किया है। समाज के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है। संगठन की ओर से माला व साफा पहनकर एवं शोल ओढ़ाकर चौधरी बिरजू गोपाल का सम्मान किया गया। साथ ही पिता गोपाल चौधरी, दादा टोडूराम का भी साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान डा. भंवर सिंह ताखर, सरदार सिंह धायल, रामलाल बिजारनियां, सुधीर धायल, सरदार सिंह मान, मोहनलाल धायल, गणेशराम बाजिया, हरफूल सिंह बाजिया, प्रहलाद सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।