Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्रवण चौधरी की नामांकन विराट सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह  आज नामांकन दाखिल करेंगे श्रवण चौधरी 

सीकर। फतेहपुर भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी के नामांकन हेतु आयोजित की जा रही नामांकन विराट सभा एवं जन आशीर्वाद रैली के लिए क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है ।
भाजपा प्रवक्ता फतेहपुर एडवोकेट ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि कल श्रवण चौधरी के नामांकन से पहले प्रातः 10:00 बजे पंचायत समिति कार्यालय के सामने स्थित सूर्य मंडल में नामांकन विराट सभा का आयोजन किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद फतेहपुर शहर में जन आशीर्वाद रैली निकाली जाएगी । यह रैली पुराने सिनेमा के पास स्थित जैन भवन तक जाएगी , जहां भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यालय का उद्घाटन संतों के सानिध्य में पूजन प्रक्रिया के साथ किया जाएगा । सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ , नरेंद्र खीचड़ , सुभाष महरिया , अभिनेष महर्षि , गोवर्धन वर्मा , हरलाल सहारण , बबिता फोगाट आदि संबोधित करेंगे । इस मौके पर क्षेत्र के जाने माने संत विजय नाथ जी व सांगलिया धूनी से ओमदास जी महाराज भी उपस्थित रहेंगे । इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को परिवर्तित करने के लिए मैं फतेहपुर क्षेत्र के हर मतदाता से अपील करता हूं कि वह अधिक से अधिक संख्या में सभा एवम रैली में उपस्थित होकर भाजपा की जीत निश्चित करें ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा