Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पत्रकार के साथ हाथापाई, एसपी को सौंपा ज्ञापन


अलवर। गत दिनों लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के पत्रकार गिराज सोलंकी के साथ राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक जोहरीलाल मीणा के निजी सहायक मोनू शर्मा के द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए हाथापाई किए जान के विरोध में लक्ष्मणगढ़ थाने में विधायक के निजी सहायक के खिलाफ परिवाद दर्ज करवाया गया। जहां इसी संदर्भ में सोमवार को पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने पर अलवर जिले के समस्त पत्रकारों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई ओर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) अलवर- इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोपी मोनू शर्मा को तुरंत गिर तार करने की मांग की गई। ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, भगवान सैनी, अशोक जैन, अजीत गोयल, गिरिराज सोलंकी, विनोद सेन, अशोक भारद्वाज, अनिल गुप्ता, बाबूलाल शर्मा, छगन चेतीवाल, मुकेश शर्मा, रमेश चंद, भरत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम