Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार -नायब सैनी - लगाए कांग्रेस सर कार पर आरो      


अलवर। भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर दक्षिण के प्रवासी सांसद नायब सैनी एवं जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अलवर शहर के विभिन्न शक्ति केदो पर जाकर बूथ अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं की रविवार को संगठनात्मक बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए प्रवासी सांसद नायब सैनी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत साढ़े चार वर्षों से अधिक के कांग्रेस शासन के अंदर राजस्थान में भय व अपराध का माहौल बना है। जहां राजस्थान की कांगे्रस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के मंत्री विधानसभा के अंदर राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताकर होने वाले महिला अपराधों को बढ़ावा देने का काम करते हैं। राजस्थान में रिकॉर्ड 17 बार से अधिक पेपर लीक की घटनाएं हुई है।
कांग्रेस के शासनकाल में तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा मिला है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि अलवर दक्षिण जिले के अंदर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर प्रवास योजना जारी है। प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर जाकर बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं पेज प्रमुख स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है और पेज कार्यकारिणी सहित प्रमुख कार्यकर्ताओ से विधानसभा चुनाव के संबंध में संगठनात्मक विषयों पर संवाद एवं चर्चा की जा रही है। उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील बूथों के लिऐ कार्यकर्ताओ की अलग टोली बनाई जा रही है। आगामी विधनसभा चुनावो में कांग्रेस का जाना तय है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्तता चुनावी रण के लिए हर समय तैयार हे
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, रवि यादव राजेंद्र सैनी, हरीश अरोड़ा, शक्ति केंद्र संयोजक राम अवतार शर्मा, आनंद बेनीवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी विजेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री राकेश यादव, महेंद्र पटवारी,पार्षद शीला जांगिड़, उपाध्यक्ष कमलकांत जांगिड़,दीपक गुप्ता, अजय शर्मा ,रवि शर्मा ,नीलिमा गुप्ता, हरजीत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम