Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ पंकज गुप्ता आम जनता को अपना बायोडाटा देकर कर रहे हैं अलवर शहर के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी

अलवर। चुनावी मौसम आ गया है, दावेदार विभिन्न प्रकार से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं और पार्टी आला कमान तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे पार्टी का टिकट उन्हीं को मिले। इधर देखने में आ रहा है की डॉ पंकज गुप्ता जो भाजपा से अलवर शहर के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं वह आम जनता के बीच में जाकर उनसे सहयोग और समर्थन मांग रहे हैं और जनता को ही अपना बायोडाटा दे रहे हैं और एक नए प्रकार का प्रचार अभियान उन्होंने शहर में चला रखा है, उन्हें जनता का समर्थन और सम्मान भी मिल रहा है।
डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि वह 30-35 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं और दलित बस्तियों में सेवा बस्तियों में सेवा भारती के माध्यम से सेवा कार्य करते रहे हैं। गत 5 वर्षों से वह घुमंतु समुदाय के, सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं और उनके बच्चों को पढा़ने का काम भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए, ब्रज क्षेत्र की रक्षा के लिए भी उन्होंने बहुत से आंदोलन किए हैं,
और सड़क से लेकर पानी, बिजली, सफाई, कूड़े आवारा पशु के मुद्दे वह समय-समय पर उठाते रहे हैं। पिछले दिनों लंपी से त्रस्त गायों और कांजी हाउस में कीचड़ में त्रस्त गायों का मुद्दा भी उन्होंने उठाया था।
और इन सभी बात को लेकर के वह जनता के बीच में जा रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं और अलवर के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग और समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा आ रही है और परिवर्तन संकल्प यात्रा का प्रचार वह रिक्शे लाउडस्पीकर पर कर रहे हैं और साथ ही अपने टिकट की दावेदारी के लिए भी अपना बायोडाटा आम जनता को दें रहे हैं उनको जनता से अच्छा सहयोग और समर्थन मिल रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम