Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में 15 सूत्री कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने 15 सूत्री कार्यक्रम की विभागवार समीक्षा करते हुए नर्देश दिए कि पीएमजेवीके योजनान्तर्गत समसा के माध्यम से अल्पसंख्यक विद्यालयों एवं छात्रावासों में लंबित विकास कार्यों में गति लाते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण ढंग से करवाया जाए। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षक विहीन मदरसों की सूची तैयार करें साथ ही इनमें शिक्षकों की नियुक्ति हेतु विभाग को पत्र लिखें। इसी प्रकार उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले विद्यालयों में रिक्त उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति हेतु निदेशालय को पत्र लिखे। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि आवंटन के लंबित मदरसा भवन के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम से समन्वय कर अल्पसंख्यक बस्तियों का चिन्हिकरण का कार्य को प्राथमिकता से करवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में जलदाय विभाग से समन्वय स्थापित कर जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन को प्राथमिकता में रखते हुए किया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में विधुत विभाग से समन्वय स्थापित कर विद्युत कनेक्शन करवाऐं जाए। उन्होंने आईसीडीएस के अधिकारी को निर्देश दिए कि अल्पसंख्यक क्षेत्र में स्थित आंगनबाडी केन्द्रों में नामांकन वृद्धि हेतु जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
बैठक में रामगढ विधायक सफिया जुबेर, एडीएम शहर नरेश सिंह तंवर, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अकबर खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम