Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित 

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर शहर के हैप्पी स्कूल में आयोजित कोली समाज के राज्य स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह में की शिरकत कर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं समाज को एक नई दिशा देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को सशक्त एवं मजबूत करने में ऐसे व्यक्तियों की भूमिका सदैव अनुकरणीय होती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति एवं समाज को नई दिशा में देने में कार्य रहे लोगों को हमें बढावा देने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लोग सामाजिक विकास में आगे आकर अपना योगदान दे सके। ऐसे लोगों के लिए इस तरह के कार्यक्रम निश्चित तौर पर प्रगति का नया मार्ग प्रशस्त करेंगे।
इस अवसर पर शहर विधायक संजय शर्मा, श्वेता सैनी, रजत गर्ग, कोली समाज के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र कोली सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम