Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला निर्वाचन अधिकारी ने घुमन्तू जाति बाहुल्य मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से जोडने, शत-प्रतिशत मतदान हेतु विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश

अलवर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुखराज सेन ने फील्ड में रहकर अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के घुमन्तू जाति बाहुल्य क्षेत्रों के मतदान केंद्र सुकल, साहोडी, साहोडी बास, पैतपुर, उमरैण के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर बीएलओ को निर्देश दिये कि 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं, नव विवाहिताओं व नाम जुडवाने से शेष रहे व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से जुडवाए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि घुमन्तू जाति बाहुल्य क्षेत्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग करे, वंचित रहे मतदाओं के नाम मतदाता सूची से जुडवाए तथा शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रचार प्रसार गतिविधियां कराकर मतदाताओं को जागरूक करे। उन्होंने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्रों का नाम, संख्या, बीएलओ का नाम, पदनाम व मोबाइल नम्बर आसानी से देखे जाने वाले स्थान पर स्पष्ट रूप से अंकित करावे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मतदान के संबंध में कोई दबाव व प्रलोभन आदि देवे तो उसकी सूचना प्रशासन एवं पुलिस को तुरन्त देवे। ऐसे असामाजिक तत्व के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा सूचना देने पर नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता जागरूक रहकर न केवल स्वयं मतदान करे बल्कि आसपास के सभी लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करें। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए किए जा रहे घर-घर सर्वे की जानकारी ली।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी अलवर जयन्त चौधरी सहित संबंधित कार्मिक, बीएलओ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम