Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सेवारत चिकित्सकों के संघ अरिस्दा अलवर का प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सौपा अपना मांग पत्र

अलवर। सेवारत चिकित्सकों के संघ अरिस्दा अलवर का प्रतिनिधि मंडल अरिस्दा अध्यक्ष डॉ विजय चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली से "समतुल्य सेवा समतुल्य पदनाम" की मांग को लेकर मिला तथा मांग पत्र मंत्री को सौपा. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को वर्तमान समय में सोसायटी मेडिकल कॉलेज अलवर में व्याप्त वरिष्ठता संबंधी विसंगतियों से अवगत करवाया तथा यह विसंगतियां संपूर्ण तंत्र ही नहीं जन सामान्य के स्वास्थ्य के लिए भी किस प्रकार हानिकारक हो सकती है इसका पूरा विवरण मंत्री को सदस्यों द्वारा दिया गया, मंत्री द्वारा मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए सेवारत चिकित्सकों की "समतुल्य सेवा समतुल्य पदनाम" की मांग को जायज बताया तथा उक्त मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया तथा त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री द्वारा आयुक्त राजमेस से बात कर उन्हें वरिष्ठ सेवारत चिकित्सकों की वरीयता को ही प्राथमिकता देने संबंधी संवाद स्थापित किया गया। मंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक पदों पर 11 अप्रैल 2022 के चिकित्सा शिक्षा विभाग के सर्कुलर के अनुसार सिर्फ चिकित्सकों को ही नियुक्ति देने संबंधित विषय पर भी आयुक्त राजमेस से संवाद स्थापित किया गया। प्रतिनिधि मंडल में डॉ सुनिल चौहान, डॉ अशोक महावर, डॉ मोहनलाल सिंधी, डॉ योगेश उपाध्याय, डॉ बीएल मेवल, डॉ मोनिका जैन, डॉ सतपाल, डॉ तेजेंद्र मलिक, डॉ नीरज रमन, डॉ दिव्या जैन, डॉ अचिन, डॉ दीपक यादव, डॉ नरेश यादव, डॉ दीपा जैन, डा अवनीश शर्मा, डॉ अजय मीणा, डॉ प्रवीण शर्मा सहित अन्य भी चिकित्सक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम