Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जनकल्याण हेतु पारदर्शिता व नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही है -मंत्री जूली - गांव पृथ्वीपुरा में ग्रामीण इंदिरा रसोई एवं इंटरलॉकिंग सड़क कार्य का किया उद्घाटन

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने शुक्रवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुरा में ग्रामीण इंदिरा रसोई एवं इंटरलॉकिंग सड़क कार्य का उद्घाटन किया।
मंत्री जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व एवं प्रबन्धन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जनकल्याण हेतु पारदर्शिता व नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास को साकार करते हुए प्रदेश की जनता को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संकल्प कोई भूखा ना सोए साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बडी संख्या में इंदिरा ग्रामीण रसोई खोलकर जरूरतमंद व्यक्तियों को 8 रूपये में पौष्टिक भोजन प्रदान करने का पुनीत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आमजन के काम किसी भी सूरत में नहीं रूकें, आमजन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लैगशिप योजनाओं का लाभ उठाएं।
मंत्री जूली ने हरिपुरा से पृथ्वीपुरा तक जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क एवं गोगाजी महाराज मंदिर की चार दिवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मन्त्री ने समग्र शिक्षा अभियान द्वारा मालाखेड़ा नगर पालिका के लक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सात दिवसीय गैर आवासीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर शिरकत कर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को नि:शुल्क स्कूटी व नि:शुल्क उच्च शिक्षा, महिलाओं को रोजगार हेतु प्रशिक्षण, गर्भवती महिला प्रसूताओं को आर्थिक सहायता से लाभांवित महिला सशक्तिकरण के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देना सराहनीय कार्य है जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन हिम्मत चौधरी, छोटेलाल यादव, इन्दरमल मीणा, पेमाराम, नरेंद्र सावत्री मीणा, जगत चौधरी, हजारी मीणा, सीबीईओ अशु गोड, सीमा मीणा, विश्वेन्द्र सिंह चौधरी, प्रेमचंद खटिक, राजेश शर्मा, राजेन्द्र व्यास सहित बडी संख्या में ग्रामीण प्रबुद्वजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम