अलवर। आम आदमी पार्टी अलवर ने जिला पार्टी कार्यालय A-32 मालवीय नगर, अलवर में प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र मीणा और लोकसभा सचिव जगन्नाथ गोयल और अल्पसंख्यक विंग से सूबेदिन और ब्लॉक इंचार्ज मनोज ने मीडिया बंधुओं को बताया 4 सितम्बर को जयपुर मे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने राजस्थान को सात गारंटी दी, अब प्रदेश के हर लोकसभा मे लोकसभा इंचार्ज कुछ पदाधिकारियों को चिह्नित करके उन्हें ट्रेनिंग देंगे, जिसके बाद हर विधानसभा मे पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता घर- घर जाकर सातों गारंटी को देकर आयेंगे। 30 सितंबर तक हर गांव, शहर, कॉलोनी, मौहल्ले मे एक -एक घर तक गारंटी पहुंचाने के लिए एक एप्प के जरिए मॉनीटरिंग की जा रही है, जिसके जरिए जब भी किसी घर पर पदाधिकारी जाते है, वहॉं मिस्ड कॉल के जरिए एक कोड जनरेट होता है जिससे ऊपर रिकॊर्ड मे मालूम चलता है कि गारंटी कितने व्यक्तियों तक पहुची है
मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा के अनुसार अच्छा स्वास्थ्य, फ्री बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं हर एक नागरिक का हक है, जिन्हें पार्टी अपने गारंटी मे शामिल करके प्रदेश के हर घर को महंगाई से राहत दिलवाना चाहती हैं।
अलवर

