Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी की बैठक आयोजित

अलवर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुखराज सेन ने विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों के तहत रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तैयारियां सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त दौरा करें। मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को समय सीमा तय कर दुरूस्त करावे। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखे। उन्होंने निर्देश दिये कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को तेजी से निष्पक्षता के साथ पूर्ण करावे। घर-घर सर्वे कार्य में घूमन्तु परिवारों का भी विशेष रूप से सर्वे कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि शनिवार व रविवार को सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर उसकी रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गहराई से अध्ययन कर उनकी अक्षरशः पालना करावे। अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखे तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियां निरन्तर जारी रखे।
बैठक के उपरान्त राजस्थान निर्वाचन आयोग के द्वारा सभी रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निग अधिकारियों को वर्चुअल प्रशिक्षण दिया गया एवं ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम शहर श्री नरेश सिंह तंवर सहित समस्त रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम