Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आत्महत्या रोकथाम दिवस पर निकाली जागरूकता रैली


अलवर। विश्व आत्महत्या दिवस पर राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर से उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. महेश बैरवा, कार्यवाहक पीएमओ डॉ. तेजेन्द्र मलिक ने छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.) डॉ. महेश बैरवा ने बताया कि रैली शहर के मुख्य चौराहों से होते हुये जिला अस्पताल में आकर संपन्न हुई तथा इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आमजन को जागरूक करने के लिए बैनर एवं त ितयों के माध्यम से जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास करने के साथ-साथ आमजन को इसके प्रति जागरूक भी किया जाये तथा सहयोगात्मक और सकारात्मक वातावरण बनाने की भी आवश्यकता है। इस अवसर पर आत्महत्या मुक्त राजस्थान की शपथ भी छात्र-छात्राओं को दिलवाई गई। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिशुपाल सिंह, उप नियंत्रक डॉ. विजय चौधरी सहित विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम